View Full Version : रात में जागने वालों को है डायबिटीज का खतरा
Apurv Sharma
16-11-2015, 10:19 AM
कहते हैं सोए बिना नहीं रह सकता है। और ये बात सच भी है, पर्याप्त नींद लेना लेना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिये बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिये भी बेहद जरूरी होती है। हाल में आए एक शोध के अनुसार सुबह जल्दी जगने वाले लोगों के बनिस्पद रात में जागने वाले लोगों में मधुमेह और चयापचयी समस्याओं होने की आशंका अधिक होता है, फिर भले ही दोनों ने बराबर मात्रा में ही नींद क्यों न ली हो। साथ ही रात को देर तक जागने वाले लोगों में मधुमेह का जोखिम भी अधिक होता है। तो चलिये विस्तार से जानें कि ये माजरा भला क्या है।
906926
Apurv Sharma
16-11-2015, 10:22 AM
क्या आप जानते है की जो लोग रात में देर से सोते हैं उनमें सुबह जल्दी जगने वालों के मुकाबले डायबिटीज या फिर मांसेपशियों संबंधी समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। किम के मुताबिक, रात में जगने वालों की प्रवृत्ति के चलते नींद की खराब गुणवत्ता और धूम्रपान, देर रात में खाना खाने की आदत व सुस्त जीवनशैली आदि हो सकते हैं। इस अध्ययन में 1,620 लोगों को शामिल किया गया और उनकी सोने की आदतों तथा चयापचय प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया गया।
Apurv Sharma
16-11-2015, 10:26 AM
मधुमेह रोगी :-
906927 906928
Apurv Sharma
16-11-2015, 10:30 AM
रात की नींद नहीं होती पूरी :-कई बार लोग सोचते है की रात को जागने और दिन में सोकर वे अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा संभव नहीं होता है। क्योंकि रात की नींद ही सही मायने में शरीर व दिमाग को आराम दे सकती है। यदि हम रात को न सोएं और फिर भले ही पूरे दिन सोते रहें तब भी नींद पूरी नहीं होगी। अगर आप कभी-कभार ऐसा करते हैं तो नुकसान नहीं है, लेकिन इसे आदत बना लेने पर यह एक बड़ी परेशानी बन जाती है। इसलिए आपको चाहिए कि आप सोने का सही नियम बनाएं और देर रात तक जागने के बजाए रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठ जाएं। यह आपके दिमाग व शरीर दोनों के लिए लाभदायक होगा।
Powered by vBulletin® Version 4.2.5 Copyright © 2023 vBulletin Solutions Inc. All rights reserved.