Rated R
17-04-2011, 01:33 PM
:banana: डॉक्टरों के मुताबिक जो लोग खूब फल और सब्जियां खाते हैं उन्हें कैंसर, हृदय रोग जैसी कई बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती हैं। दरअसल, फल-सब्जियां फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं।
एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, हृदय रोग, समय से पहले बुढापे एवं अन्य बीमारियों से बचाते हैं। इसीलिए विशेषज्ञ एक दिन में कम से कम पांच फल एवं सब्जियां खाने की सलाह देते हैं।
फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को शक्ति और स्फूर्ति प्रदान करते हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं। इनमें कैलोरी भी काफी कम पाई जाती है। जूस पीने से बेहतर है पूरा फल खाएं। इससे शरीर को फाइबर्स भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं।
ऐसे खाएं फल :banana:
सुबह नाश्ते में एक गिलास जूस पीएं या एक केला, अमरूद जरूर खाएं।
दोपहर के भोजन के समय एक सेब और कुछ गाजर खाएं।
स्नैक्स के तौर पर अंगूर, किशममिश, एक केला या कच्ची सब्जियों को खाया जा सकता है।
डिनर के समय सलाद की एक प्लेट जरूर शामिल करें।
खाने के बाद मीठे के लिए एक आम या अनानास की कटोरा भर फांके खाएं।
अपने मनपसंद फलों को काटकर फ्रिज में रख दें। इन्हें आप थोडी भूख लगने पर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। सूखे मेवे भी स्नैक्स का अच्छा विकल्प हैं।
:left: इन्हें जब चाहें जहां चाहे खाया जा सकता है। :right: