7 जुलाई विक्रमी संवत 2074 शक संवत 1939 दक्षिणायणे भास्करे, वर्षा ऋतु, मास आषाढ, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्दशी 29.31 तक पश्चात पूर्णिमा, नक्षत्र ज्येष्ठा 11.23 तक पश्चात मूल, योग शुक्ल 9.06, करण गर 18.25, चन्द्रमा धनु राशि में 11.23 पर। सूर्योदय प्रात: 5.31 तथा सूर्यास्त सायं 19.21 पर। दिशा शूल पश्चिम में। राहूकाल 10.30 से 12.00
मेष: पूर्वाहन 11.23 के बाद धन लाभ का योग है। कोई अटका हुआ पुराना कार्य सम्पन्न होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई प्रसन्नता का समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृष: मन प्रसन्न रहेगा। कोई समस्या परेशान करेगी, परन्तु उसका समाधान हो जायेगा। परिश्रम अधिक करना पडेगा। कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन: व्यापार में प्रगति होगी। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क: अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होगा।
सिंह: मन शान्त रहेगा। सन्तान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक द्वारा लाभ प्राप्ति का योग है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में प्रगति होगी। किसी कीमती चीज की खरीदारी हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों की उन्नति का योग है।
तुला: धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी समस्या का समाधान हो सकता है।
वृश्चिक: शारीरिक सुख प्राप्त होगा। समस्या का निराकरण होगा। धन का लाभ होगा। मित्रों से मिलाप होगा। किसी अच्छे समाचार से प्रसन्नता होगी।
धनु: मन शान्त रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। परीक्षा में सफलता का योग है। राजपक्ष से लाभ प्राप्त होगा।
मकर: पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। धन का लाभ होगा। दूर-समीप की यात्रा का योग है। अच्छे कार्यों में धन खर्च होगा।
कुम्भ: घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पिता द्वारा सुख सहयोग मिलेगा। आंशिक लाभ एवं कारोबार में विस्तार होगा।
मीन: धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। मान-सम्मान में बढोत्तरी होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
Bookmarks